पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बीते सोमवार (26 अगस्त) को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। वहीं अबराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने इस मुलाकात के बाद कहा कि, अच्छे समय के इंतजार में हूं, अमित शाह ने भरोसा दिया है कि, लोकसभा चुनाव जैसा हाल विधानसभा चुनाव में नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि, एनडीए के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
2025 में किस ढंग से चुनाव लड़ा जाए
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा कि, चिराग पासवान से उनकी कोई बातचीत नहीं होती। पारस ने आगे अपने इस बयान में कहा कि, इस मुद्दे पर उनकी बात हुई कि, 2025 में किस ढंग से चुनाव लड़ा जाए, एनडीए गठबंधन का क्या रूप होगा, क्या स्वरूप होगा। इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से विस्तार से बात हुई है।
राज को राज रहने दीजिए...
क्या बिहार को लेकर कोई आप लोगों की बातचीत हुई ? इस सवाल पर कि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि, राज को राज रहने दीजिए। वहीं आगे उन्होंने चुनाव के संदर्भ में कहा कि, अभी एक साल का वक्त है, जो बात हुई है सकारात्मक बात हुई है। एनडीए गठबंधन के हम पुराने साथी हैं और ईमानदार साथी हैं। पारस ने आगे कहा कि, लोकसभा के चुनाव में हमारे साथ इंसाफ नहीं किया गया, इस पर मैंने गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि, विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होना चाहिए तो उन्होंने आश्वासन दिया है कि, निश्चित रूप से आपको (पशुपति) कमान दी जाएगी। इस अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री पारस ने कहा कि, मैं इतना कह सकता हूं कि संतोषप्रद बात हुई है।
हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि, मैं एनडीए गठबंधन में हूं, सीट शेयरिंग को लेकर अभी कोई हमारी बातचीत नहीं हुई है। निश्चित रूप से विधानसभा के चुनाव में हम एनडीए के साथ रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे, एक ही उद्देश्य है कि, इस बार एनडीए की सरकार बननी चाहिए।
Comments (0)