BSP सुप्रीमो मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। पूर्व सीएम ने कहा कि, बहुजन समाजवादी पार्टी 2024 में अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी। वहीं आगे मायावती ने विपक्षी गठबंधन पर खूब निशाना साधा और कहा कि, विपक्षी गठबंधन सत्ता में आने का सपना देख रहा। पूर्व सीएम यही नहीं रुकी उन्होंने आगे कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि, कांग्रेस सत्ता में आने के लिए गठबंधन कर रही है।
BSP अपने दम पर चुनाव लड़ेगी
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने इस दौरान कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि, वह जातिवादी दलों के साथ गठबंधन कर रही है, लेकिन हम अपने दम पर आगामी लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ेगें। उन्होंने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में अकेले चुनाव लड़ने की बात कही हैं। इसके साथ ही BSP सुप्रीमो ने कहा कि, पंजाब और हरियाणा में हम साथी दलों के साथ चुनाव लड़ेंगे। वहीं आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, सत्ताधारी पार्टी के कथनी और करनी में ज्यादा अंतर नहीं है।
कांग्रेस जातिवाद और पूंजीवाद के साथ गठबंधन कर रही है
मायावती ने कहा कि, लोकसभा चुनाव की तारीख पास आ चुकी है, इसको लेकर सभी पार्टियां मीटिंग कर रही हैं। उन्होंने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि, सत्ता पक्ष NDA अलग दलीलें दे रहा है। बीजेपी सरकार जनता को किए गए अधिकांश वादे खोखली रही है। सत्तापक्ष को मात देने के लिए विपक्षी गठबंधन बना है। मायावती ने कहा कि, कांग्रेस ने अगर ईमानदारी से काम किया होता, बाबा साहब की बात को मान लिया होता, तो इन्हें सत्ता से बहार नहीं निकलना पड़ता। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि, अब कांग्रेस पार्टी अपने जैसे जातिवाद और पूंजीवाद के साथ गठबंधन करके सत्ता में आने का कोशिश कर रही है।
Comments (0)