राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज अगले दो दिनों में बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज सतही हवाओं का असर रहेगा। 30 जनवरी को एनसीआर में मध्यम कोहरा छाएगा। अधिकतम तापमान लगभग 19°C और न्यूनतम तापमान 10°C रहने का अनुमान है।
31 जनवरी को मौसम और सक्रिय रहने की संभावना है। दिन की शुरुआत मध्यम से घने कोहरे के साथ होगी, जबकि शाम और रात में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 20°C और न्यूनतम 7°C रहने का अनुमान है।
थंडरस्टॉर्म और बारिश
1 फरवरी को भी थंडरस्टॉर्म और बारिश का पूर्वानुमान है। सुबह कोहरा छाएगा, जबकि शाम और रात में फिर से बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। अधिकतम तापमान 18°C और न्यूनतम 12°C रह सकता है।
एयर क्वालिटी इंडेक्स
तेज हवाओं और बारिश के चलते एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। दिल्ली के कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार हुआ है, जैसे आया नगर (188, येलो जोन) और पुसा (169)। हालांकि, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज (304), आरके पुरम (316) और सिरीफोर्ट (314) में प्रदूषण गंभीर बना हुआ है। नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में भी AQI विभिन्न श्रेणियों में दर्ज किया गया।
बारिश और तेज हवाओं के दौरान सावधानी
मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और कोहरे में वाहन चलाते समय विशेष सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
Comments (0)