रेखा गुप्ता ने राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि अब दिल्ली में केवल उन्हीं वाहनों को पेट्रोल, डीजल और CNG मिलेगा, जिनके पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट होगा।
बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
मुख्यमंत्री के अनुसार, जिन वाहन चालकों के पास PUC प्रमाणपत्र नहीं होगा, उन्हें राजधानी के किसी भी फ्यूल स्टेशन पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। इस आदेश को सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
‘समय की जरूरत है सख्त फैसले’
सीएम ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है और इसे नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने साफ कहा कि बिना सख्ती के जमीनी स्तर पर बदलाव संभव नहीं है।
पेट्रोल पंपों को सख्त निर्देश
सरकार ने सभी फ्यूल स्टेशनों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे बिना PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों को किसी भी स्थिति में ईंधन न दें। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी तय की गई है।
‘प्रदूषण मुक्त दिल्ली’ का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। यह फैसला उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।