Budget 2024: आज यानी 23 जुलाई मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट 2024-25 को पेश कर रही हैं। मोदी सरकार 3.0 का ये पहला बजट पेश किया जा रहा है। जबकि, एक अंतरिम बजट 2024 भी रहा है। चुनावी वर्ष में अंतरिम बजट को वोटिंग से पहले पेश किया जाता है। केंद्रीय बजट पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय बजट की तारीफ की।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम शिंदे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, कुर्सी पाने के बाद लोग जनता को भूल जाते हैं लेकिन पीएम मोदी नहीं भूले और किसान, महिला, युवा, कामगारों को न्याय देने का काम किया है, यह सर्वसमावेशी बजट है।
सीएम शिंदे ने आगे बजट की तारीफ करते हुए कहा कि, देश को आगे बढ़ाने, 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने की यह आधारशीला है। इस बजट में महाराष्ट्र को काफी कुछ मिला है, महिलाओं के लिए जो योजना है उसमें हमारे महाराष्ट्र की बहनों को लाभ होगा, हमारे किसानों को लाभ होगा।
Comments (0)