पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने मंगलवार को बबीता चौहान को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। जबकि अपर्णा यादव को आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि, अपर्णा यादव जनवरी 2022 में भाजपा में शामिल हुई थीं। ढाई साल बाद उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाए जाने की अधिसूचना 3 सितंबर 2024 की शाम जारी हुई। महिला कल्याण अनुभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने आगरा की बबीता चौहान को यूपी महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है।