बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा का आज आंठवा दिन है। साढ़े 15 किलोमीटर की यात्रा आज रात ओरछा तिगेला पहुंचेगी। शुक्रवार सुबह यात्रा ओरछा के लिए रवाना होगी। करीब 8 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर रामराजा सरकार ओरछा में विधि-विधान से समाप्त होगी। इस यात्रा में आम जनता से लेकर राजनेता,अभिनेता और साधु-संत लगातार शामिल हो रहो हैं। इसी क्रम में आज इस यात्रा में विधायक राजा भैया भी शामिल हुए।
बरूआसागर से पदयात्रा के दौरान उत्तरप्रदेश प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधायक राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह भी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए।
Comments (0)