हरियाणा राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित नजर आ रही है। 2024 के अक्टूबर माह में विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव होना हैं। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। इस बार हरियाणा पर आम आदमी पार्टी की नजर है। सुनीता केजरीवाल हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगी। सुनीता केजरीवाल दो दिन 27 और 28 जुलाई को अंबाला, रोहतक और भिवानी में चुनाव प्रचार करने पहुंच रहीं हैं। 27 जुलाई को सुनीता केजरीवाल साढौर विधानसभा में रैली को संबोधित करेंगी। 28 जुलाई को गढी सांपला किलोई और भिवानी में सुनीता केजरीवाल की विशाल रैलियां होंगी। पानीपत ग्रामीण, आदमपुर और फतेहाबाद में 28 और 29 जुलाई को सांसद संजय सिंह तीन बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे।
हरियाणा राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित नजर आ रही है। 2024 के अक्टूबर माह में विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव होना हैं।
Comments (0)