भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कुछ स्थानों पर नीट-यूजी पेपर लीक होने के बाद भारत की परीक्षा प्रणाली में विश्वास की कमी को हवा देने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या वह इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद माफी मांगेंगे। उच्चतम न्यायालय ने नीट-यूजी 2024 के असफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका देते हुए उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें विवादों में घिरी इस परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित कराने की मांग की गई थी। इसके साथ ही न्यायालय ने कहा कि इसकी शुचिता से समझौता होने और अन्य गड़बड़ियों को दर्शाने वाली कोई सामग्री रिकॉर्ड में नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत की परीक्षा प्रणाली में विश्वास की कमी को हवा देने का उन्होंने आरोप लगाया और पूछा कि क्यावह इस मुद्दे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद माफी मांगेंगे।