समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता शिवपाल यादव ने दावा किया कि, आगामी लोकसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से कम से कम 50 सीट जीतेगी। आपको याद दिला दें कि, सपा ने बसपा के साथ गठबंधन कर साल 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और महज 5 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि बसपा ने 10 सीट पर जीत हासिल की थी।
जब भी चुनाव आते हैं, भाजपा दंगे कराती हैं - शिवपाल
मणिपुर और हरियाणा के नूंह में जारी हिंसा को लेकर देश की राजनीति में जबरदस्त तरीके से वार-पलटवार का दौर देखने को मिल रहा है। विपक्षी दल लगातार बीजेपी और केंद्र की सरकार पर हमलावर है। इन सब के बीच सपा नेता शिवपाल यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है और गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवपाल यादव ने कहा है कि, जब भी चुनाव आते हैं, भाजपा कोई ना कोई षड्यंत्र कर दंगे कराती हैं। उन्होंने बीजेपी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगा दिया।
शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर पर साधा निशाना
NDA में शामिल होने को लेकर सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, अब राजभर पर से उनके समुदाय का ही भरोसा खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि, वह (राजभर) किसी को भी कुछ भी बोल देते हैं। आप सबने सुना ही है कि, विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी के बारे में उन्होंने क्या बोला था।
Comments (0)