कुश्ती में ओलिंपिक पुरस्कार विजेता बजरंग पुनिया ने भारत सरकार से मिले पद्म पुरस्कार लौटाने की घोषणा की है। लेकिन ऐसा कोई नियम नहीं है कि पद्म पुरस्कार लौटाया जा सके। एक अधिकारी ने बताया कि, 'कोई पुरस्कार विजेता चाहे तो कारण बताकर लौटाने की घोषणा कर सकता है, लेकिन पद्म पुरस्कार के नियम में ऐसी परिस्थिति को लेकर कोई प्रावधान नहीं है। नियम में सिर्फ इतना है कि बिना किसी आधार के राष्ट्रपति पुरस्कार रद्द नहीं कर सकते और जब तक राष्ट्रपति फैसला नहीं लें तब तक विजेता का नाम राष्ट्रपति के निर्देशानुसार बनाए गए पद्म प्राप्तकर्ताओं के रजिस्टर में बना रहता है।
आसन नही हैं पद्म पुरुस्कार लौटाना