असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दो बड़े ऐलान किया किए हैं। उन्होंने कहा कि, उनकी सरकार जल्द ही लव जिहाद और लैंड जिहाद को रोकने के लिए कानून लाने जा रही है। जिसके तहत लव जिहाद के मामले में दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान होगा। सीएम सरमा ने आगे कहा कि, विधानसभा में विधेयक लाकर इसे जल्द ही कानून बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, हमने चुनाव के दौरान लव जिहाद के बारे में बात की थी। हम जल्द ही एक कानून लाएंगे, जिसमें ऐसे मामलों में आजीवन कारावास की सजा होगी। सीएम ने कहा कि, जल्द ही एक नई अधिवास नीति पेश की जाएगी जिसके तहत सिर्फ असम में जन्में लोग ही राज्य सरकार की नौकरियों के लिए पात्र होंगे।
राज्य बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि, चुनाव से पहले वादे के अनुसार दी की गई एक लाख सरकारी नौकरियों में स्वदेशी लोगों को प्राथमिकता मिली है।