कोलकाता: कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में दरिंदगी की शिकार पीड़िता महिला चिकित्सक की मां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को जो कहा,"उससे हमें बहुत दुख हुआ कि परिवार न्याय नहीं चाहता। पूरा देश हमारी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा है और हम न्याय नहीं चाहेंगे?" उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को बेटा या बेटी नहीं हैं। इस वजह से वो बच्चा गंवाने का दर्द नहीं समझ सकतीं।
कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में दरिंदगी की शिकार पीड़िता महिला चिकित्सक की मां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर निशाने पर लिया है।