देश के 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। अब नजर इस बात पर है कि वास्तविक नतीजों में कौन सा सर्वे सबसे सटीक साबित होता है।
पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार?
P-MARQ पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल
P-MARQ के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। बीजेपी को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 118 से 138 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस 2 से 6 सीटों तक सिमट सकती है।
Matrize पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल
Matrize के आंकड़ों के अनुसार, टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी 146 से 161 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकती है। अन्य दलों के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं।
तमिलनाडु में किसकी सरकार?
एक्सिस माय इंडिया तमिलनाडु एग्जिट पोल
एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार, अभिनेता विजय की पार्टी TVK बड़ा उलटफेर कर सकती है। पार्टी को 98 से 120 सीटें मिलकर सरकार बनाने का अनुमान है। वहीं DMK को 92 से 110 सीटें और AIADMK को 22 से 32 सीटें मिलने की संभावना है।
Matrize तमिलनाडु एग्जिट पोल
Matrize के अनुसार, DMK 122 से 132 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकती है। AIADMK को 65 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि TVK 18 से 24 सीटों तक सीमित रह सकती है। अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
केरल में किसकी सरकार?
एक्सिस माय इंडिया केरल एग्जिट पोल
एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, केरल में LDF को 49 से 62 सीटें मिल सकती हैं, जबकि UDF 78 से 90 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकती है। बीजेपी को 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
पुडुचेरी में किसकी सरकार?
एक्सिस माय इंडिया पुडुचेरी एग्जिट पोल
पुडुचेरी में एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस 6 से 8 सीटों तक सिमटती दिख रही है, जबकि अन्य दलों को कोई खास सफलता मिलती नहीं दिख रही।
असम में किसकी सरकार?
एक्सिस माय इंडिया असम एग्जिट पोल
असम में एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य दलों को 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।