बीते दिनों एकनाथ शिंदे गुट के विधायक और मंत्री (SANJAY RAUT)उदय सामंत ने कहा था कि एनसीपी, कांग्रेस और उद्धव गुट के विधायक हमारे संपर्क में हैं। इस पर संजय राउत (SANJAY RAUT)ने कहा.. कि देख लेते हैं कितने लोग उनके संपर्क में हैं, ले लो जितने लोग आते हैं। आप के पास कितने लोग बचेंगे वो आने वाले दिनों में समझ जायेंगे।
‘कर्नाटक तो झांकी है...’
आगे संजय राउत ने कहा, मोदी लहर अब खत्म है, अब हमारी लहर है। देश में अब हमारी लहर आने वाली है। वहीं कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत ने कहा कि कर्नाटक तो झांकी है, पूरा हिंदुस्तान अभी बाकी है। राउत ने कहा कि कर्नाटक ने एक ऐसा दरवाजा खोल दिया है देश के लिए, कर्नाटक की जनता ने दिखाया है कि तानाशाही को कैसे हराना है। जैसे 1978 में हुआ था, वैसे अब शुरू हुआ है। हमने कर्नाटक की जनता का धन्यवाद किया है।
जीत के बाद कर्नाटक एकदम शांत
वही संजय राउत ने कहा, कर्नाटक में बजरंग बली ने तो जरूर प्रचार में हिस्सा लिया है, लेकिन उनका प्रचार रहा जनता के साथ। कांग्रेस जीत गई मतलब बजरंग बली बीजेपी के साथ नहीं कांग्रेस के साथ थे। प्रधानमंत्री बजरंग बली को प्रचार में लेकर आए थे। हमारे देश के गृहमंत्री अमित शाह कह रहे थे कि अगर कर्नाटक में बीजेपी हार जाएगी तो दंगा हो जाएगा, लेकिन जीत के बाद कर्नाटक एक दम शांत है और खुशियां मना रहा है। क्या देश के गृहमंत्री अमित शाह धमकी दे रहे हैं?
2024 को लेकर बैठक में चर्चा
वही शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि आपका पूरा कैबिनेट वहां बैठा था, लेकिन कुछ नहीं कर पाया। कर्नाटक की जनता ने आप को हरा ही दिया। इस दौरान राउत ने कहा कि 2024 के लोकसभा के लिए हमारी तैयारी शुरू हो गई है और आज महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व में बैठक बुलाई है। 2024 को लेकर हमारी इस बैठक में चर्चा।
READ MORE:MP NEWS: विधानसभा चुनाव के लिए MP कांग्रेस ने किया जीत का फॉर्मूला तय
Comments (0)