प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकारी निवास में नए मेहमान के आने की खुशखबरी दी है। यह गाय का बछड़ा है। पीएम मोदी ने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है। पीएम मोदी ने शनिवार को अपने एक्स हेंडल पर यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने लिखा -हमारे शास्त्रों में कहा गया है - गाव: सर्वसुख प्रदा:'। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है।