पंजाब में इस वक्त भारी बारिश के चलते ज्यादात क्षेत्र जलमग्न हो गए है। पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोडे़ जाने के बाद होशियारपुर, गुरदासपुर और रूपनगर और कपूरथला जिलों के कुछ हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ये जिले बाढ़ के पानी से बेहाल हैं। बीते दिन गुरुवार को होशियारपुर में बाढ़ के पानी में घिरे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान नाव लेकर पहुंच गए। सीएम ने उन लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। यह लोग बाढ़ के चलते अपने घरों की छत पर डेरा डाले थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि होशियारपुर में पोंग बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ आ गई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया और कहा, पंजाब में फिर से बाढ़ आ गई है। लेकिन मैं हर दिन हालात से वाकिफ हो रहा हूं। आज ग्राउंड जीरो पर होशियारपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। स्थानीय लोगों से बातचीत की और हौसला बनाए रखने की अपील की। समय कठिन है लेकिन एक के साथ दूसरा भी गुजर जाएगा। सरकार वादे के मुताबिक लोगों के सभी नुकसान की भरपाई करेगी। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Comments (0)