जुमे के दिन नमाज पढ़ने के लिए नमाज ब्रेक मिलता है। असम विधानसभा में इस पर रोक लगाए जाने पर पूरे देश में पॉलिटिक्स तेज हो चुकी है। वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का चाइनीज कॉपी कह दिया है। उन्होंने कहा है कि हिमंता बिस्वा सरमा सस्ती लोकप्रियता को पाने के लिए ऐसे फैसले ले रहे हैं। तेजस्वी यादव ने ये भी स्पष्टता के साथ कहा है कि जब तक हम लोग हैं, मुसलमानों का कोई कुछ भी नहीं कर सकता है।
राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग मुसलमानों को सॉफ्ट टार्गेट बना रहे हैं। कभी वक्फ बोर्ड फिर सीएए तो कभी एनआरसी पर बिला लाया जा रहा है। किसी भी तरीके से मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है। साथ ही देश में भाजपा नफरत फैलाना चाहती है।
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि देश की आजादी में सभी लोगों ने योगदान दिया है। मुसलमानों ने भी कुर्बानी दी थी। इस बात को कोई भी इग्नोर नहीं कर सकता है। संविधान में हर धर्म को समानता और मान्यता का अधिकार है। मुसलमानों से कोई भी ये अधिकार नहीं ले सकता है।
Comments (0)