पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की जमकर तारीफ की। ठाकरे ने NCP नेता अजित पवार को एक ईमानदार और कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि, पहले भी जब वह उनकी एमवीए सरकार का हिस्सा थे तब भी उन्होंने ( अजीत ) अपने विभागों को अच्छी तरह से संभाला था। आपको बता दें कि, पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से बगावत करने के बाद 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री बने थे।
पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की जमकर तारीफ की।