मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना को लेकर बयानबाजी लगातारी जारी है। इस मामले में विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रखा हैं। संसद और बाहर लगातार विपक्ष नाराबाजी कर रही है। इसी बीच अब मणिपुर हिंसा मामले पर असदुदुीन ओवैसी का बयान आया है। उन्होंने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
केंद्र की मोदी सरकार को केवल अपनी छवि की चिंता है और उन्हें कूकी महिलाओं के मान, सम्मान, इज्जत और प्रतिष्ठा की फिक्र नहीं है, कितनी शर्मनाक बात हैं।