देशवासियों को आज सुबह महंगाई का बड़ा झटका लगा है। 1 अगस्त 2024 की सुबह ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने 8.50 रुपए तक 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 6.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, कोलकाता में 8.50 रुपए की बढ़ोतरी, मुंबई में 7 रुपए और पटना में 8 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमत आज से ही लागू हो गई है।
1 अगस्त 2024, गुरुवार को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। अलग-अलग शहरों में अलग-अलग बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 19 KG कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 6.50 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, कोलकाता में 8.50 रुपए, मुंबई में 7 रुपए और पटना में 8 रुपए बढ़े हैं।
Comments (0)