समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान पर कहा है कि, उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा था कि, उन्हें राजनीति में नहीं जाना चाहिए बल्कि लोगों की सेवा करनी चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, जल्द ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी और इसमें अगले मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।