18 जुलाई को विपक्ष के महाजुटान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की महाबैठक में देश की 38 पार्टियां शामिल होने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस महाबैठक में NDA में शामिल होने वाली नई पार्टियों को भी बुलाया गया है। माना जा रहा है कि, विपक्षी दल इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे तो वहीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पटकने की रणनीति भी बनाई जाएगी।
यह स्वार्थ पर आधारित गठबंधन है - जेपी नड्डा
जानकारी के अनुसार, विपक्ष के पास राज्य-टू-राज्य बेसिस पर सीट शेयरिंग करने की प्रक्रिया पर चर्चा करने की योजना है और इस बैठक में गठबंधन के लिए नाम भी चुने जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर NDA की महाबैठक से पहले BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि, यूपीए के पास न तो कोई नेता है और न ही निर्णय लेने की शक्ति। यह स्वार्थ पर आधारित गठबंधन है और केवल फोटो खींचने के अवसर के लिए है। नड्डा ने आगे कहा है कि, यह यूपीए सरकार के 10 साल के भ्रष्ट शासन और गैरशासन के हैं।
NDA में शामिल होने वाली पार्टियां
1. भारतीय जनता पार्टी
2. AIADMK
3. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट)
4. लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास)
5. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा
6. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
7. विकासशील इंसान पार्टी
8. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
9. शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)
10. नेशनल पीपुल्स पार्टी
11. नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी
12. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा
13. जननायक जनता पार्टी
14. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी
15. अपना दल
16. जन सेना पार्टी
17 मिजो नेशनल फ्रंट
18. तमिल मनीला कांग्रेस (TMC)
19. आईपीएफटी (त्रिपुरा)
20. बोडो पीपुल्स पार्टी
21. पतली मक्कल कच्ची
22. असम गण परिषद
23. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति
24. निषाद पार्टी
25. यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल
26. ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस पुडुचेरी
27. शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त)
28. इंडिया मक्कल कालवी मुनेत्र कड़गम
29. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन
30. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
विपक्षी पार्टियों के महाजुटान में शामिल होने वाली पार्टियां
1. कांग्रेस
2. तृणमूल कांग्रेस
3. कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
4. कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम)
5. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट)
6. जनता दल यूनाइटेड
7. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
8. आम आदमी पार्टी
9. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML)
10. केरला कांग्रेस (एम)
11. झारखंड मुक्ति मोर्चा
12. शिव सेना (UBT)
13. राष्ट्रीय लोक दल
14. राष्ट्रीय जनता दल
15. समाजवादी पार्टी
16. नेशनल कॉन्फ्रेंस
17. पीडीपी
18. मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
19. भारत की किसान एवं श्रमिक पार्टी
20. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (भारत)
21. विदुथलाई चिरुथिगल काची
22. असम जातीय परिषद
23. गोवा फॉरवर्ड पार्टी
24. केरल कांग्रेस (जैकब)
25. राष्ट्रवादी कांग्रेस केरल
26. आंचलिक गण मोर्चा
Comments (0)