भारत आज 25वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। आज ही के दिन हमारे भारतीय रणबांकुरों ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सेना को धूल चटाई थी। दोनों देशों के बीच इस युद्ध में जीत अंत में भारत की ही हुई। शौर्य और वीरता की कहानी लिए कारगिल में आज पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे। यहां वह कारगिल की लड़ाई में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।
कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में रक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं उसका परिणाम आज दिखाई दे रहा है।