आज यानी की मंगलवार को संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन है। केंद्र की मोदी सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामा कर रहा है। सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि, सदन का कार्यवाही सुचारू रूप से चले। उम्मीद की जा रही है कि आज से हालात सामान्य हो जाएंगे।
महज इंडिया नाम लगा लेने से कुछ नहीं होगा
भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्ष पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला हैं। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि, इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम भी इंडिया है। ऐसा दिशाहीन विपक्ष आजतक नहीं देखा। महज इंडिया नाम लगा लेने से कुछ नहीं होगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ईस्ट इंडिया ने भी नाम में इंडिया जोड़ा था। लगता है विपक्ष का लंबे समय तक सत्ता में आने का इरादा नहीं है।
हम 2024 में सत्ता में वापस आ रहे हैं - रविशंकर प्रसाद
वहीं अब पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी सांसद और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि, हमें अपने पीएम मोदी पर गर्व है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि, हम 2024 में सत्ता में वापस आ रहे हैं। पीएम मोदी ने बयान दिया है कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना एक विदेशी नागरिक ने की थी। आज लोग इंडियन मुजाहिदीन और इंडियन पीपुल्स फ्रंट जैसे नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Comments (0)