केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। बीजेपी नेता ने कहा कि, सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू लालू यादव की पार्टी राजद में विलय होने वाली है और सीएम नीतीश महंत बनेंगे। वहीं कर्नाटक सरकार के द्वारा हिजाब पर लगा प्रतिबंध खत्म करने पर उन्होंने कहा कि, यह महज हिजाब पर प्रतिबंध नहीं उठाया है बल्कि शरिया कानून को लाने और उसे स्थापित करने की कोशिश है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, मेरा मानना है कि, देश में कांग्रेस और india गठबंधन जहां-जहां है वहां-वहां इस्लामी कानून धीरे-धीरे लागू हो रहा है।