Kolkata: आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों की मांगों के आगे सोमवार को बंगाल की ममता बनर्जी सरकार झुक गई। जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक के बाद ममता सरकार ने कोलकाता पुलिस आयुक्त, उपायुक्त (उत्तर), स्वास्थ्य सेवा निदेशक एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशक को हटाने की घोषणा की। उधर, डॉक्टरों ने कहा है कि आंदोलन अभी जारी रहेगा।
आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों की मांगों के आगे सोमवार को बंगाल की ममता बनर्जी सरकार झुक गई।