हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस 67 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बार करनाल की बजाय लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। बता दें कि, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान किया जाएगा, और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी की इस पहली सूची में कई प्रमुख नामों को जगह दी गई है। अनिल विज को अंबाला सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा, अरविंद शर्मा को गुहाना सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
Comments (0)