11:29 AM 01 Feb, 2026
वित्त मंत्री बोलीं- इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट सेक्टर को 40 हजार करोड़ की मदद
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में इलेक्ट्रॉनिक और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही देशभर में 1000 मान्यता प्राप्त क्लीनिकल साइट्स बनाई जाएंगी, जहां वैज्ञानिक समीक्षा की सुविधा होगी।
सीतारमण ने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन के तहत प्रोडक्शन बढ़ाने, भारतीय आईपी विकसित करने और मजबूत सप्लाई चेन तैयार करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। वहीं, रेयर अर्थ मटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जहां मिनरल पार्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा दो स्थानों पर हाई-टेक टूल रूम स्थापित किए जाएंगे, जहां हाई-प्रिसिजन कंपोनेंट्स तैयार होंगे, जिनका इस्तेमाल टनल बोरिंग मशीन से लेकर मल्टी-स्टोरी इमारतों के फायर फाइटिंग सिस्टम तक में किया जाएगा।
Comments (0)