नई दिल्ली - अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच कथित रिश्तों को लेकर है। लंबे समय से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में दोनों के बीच अफेयर की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिससे कई तरह की चर्चाओं को बढ़ावा मिला।
चिराग मेरे अच्छे दोस्त है - कंगना
इन अफवाहों पर अब कंगना रनौत ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उनके और चिराग पासवान के बीच केवल दोस्ती का रिश्ता है और इससे अधिक कुछ भी नहीं है। कंगना ने इन खबरों को निराधार और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि लोग बिना किसी सच्चाई के ऐसी बातें फैला रहे हैं।
कंगना और चिराग अपने-अपने क्षेत्रों में चर्चित चेहरे हैं
कंगना के इस बयान के बाद इन अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस तरह की अफवाहें अक्सर सार्वजनिक जीवन में मौजूद हस्तियों को बदनाम करने के लिए फैलाई जाती हैं। गौरतलब है कि कंगना रनौत और चिराग पासवान दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय और चर्चित चेहरे हैं, जिसके चलते उनके नाम को लेकर समय-समय पर ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं।
कंगना ने अफवाहों पर लगाया विराम!
आपको बता दें कि, फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की फायर नेत्री और बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने स्पष्ट कर दिया है कि, उनके और चिराग पासवान के बीच किसी भी तरह का प्रेम संबंध नहीं है और यह केवल लोगों की कल्पना और अफवाहों का परिणाम है।