आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी झटका लगा. राघव चड्ढा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनके साथ पार्टी के छह और राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल होंगे. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि ये पुरानी पार्टी नहीं रही. इस पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है.अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का.
कौन कौन बीजेपी में होंगे शामिल?
राघव चड्ढा
अशोक मित्तल
स्वाति मालीवाल
हरभजन सिंह
संदीप पाठक
विक्रमजीत सिंह साहनी
राजेंद्र गुप्ता
राघव चड्ढा ने कहा, हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए बीजेपी में विलय कर लेंगे। जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा, वह अब अपने मूल लक्ष्यों से भटक चुकी है और व्यक्तिगत लाभ के लिए काम कर रही है।