पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार देशभर में एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग लगभग 98% तक पहुंच गई है। घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और डिस्ट्रीब्यूटर केंद्र अतिरिक्त समय तक खुले रखे जा रहे हैं।
अवैध गतिविधियों पर सख्ती, लाखों छापे
मार्च 2026 से अब तक 1.28 लाख से ज्यादा छापेमारी की गई है, जिसमें 59 हजार से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सरकार लगातार अनियमितताओं पर कार्रवाई कर रही है।
पैनिक बाइंग से बचने की सलाह
मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा रखें।
वैश्विक हालात के बीच आपूर्ति पर नियंत्रण
होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े घटनाक्रमों के बावजूद सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है और किसी तरह की कमी नहीं है।
डिजिटल बुकिंग और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा
उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही पीएनजी, इलेक्ट्रिक और इंडक्शन जैसे विकल्प अपनाने की भी सलाह दी गई है।
ऊर्जा बचत पर जोर, आपूर्ति बनी 100%
सरकार ने बताया कि घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई पूरी तरह जारी है। लोगों से ऊर्जा की बचत करने की अपील भी की गई है।
जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता
एलपीजी की सप्लाई में अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और फार्मा, कृषि, ऑटोमोबाइल जैसे प्रमुख सेक्टरों को प्राथमिकता दी जा रही है।
मांग-सप्लाई संतुलन के लिए कदम
सरकार ने आपूर्ति बनाए रखने के लिए कई फैसले लिए हैं, जिनमें रिफाइनरी उत्पादन बढ़ाना, बुकिंग अंतराल में बदलाव और वैकल्पिक ईंधनों की उपलब्धता शामिल है।
कोयले की अतिरिक्त आपूर्ति के निर्देश
कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया और सिंगारेनी कोलियरीज को राज्यों को अतिरिक्त कोयला उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।