सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर अब भी 8 अप्रैल 2025 को तय किए गए पुराने रेट पर उपलब्ध हैं।
दिल्ली से चेन्नई तक बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम
19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगे होने के बाद अब दिल्ली में इसकी कीमत 1740.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह 1844.50 रुपये, मुंबई में 1692.00 रुपये और चेन्नई में 1899.50 रुपये हो गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 50 रुपये की यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल सिलेंडर पर लागू है, जिनका उपयोग होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक कार्यों में किया जाता है।
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था। फिलहाल अलग-अलग शहरों में 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं
दिल्ली: 853 रुपये
कोलकाता: 879 रुपये
मुंबई: 852.50 रुपये
चेन्नई: 868.50 रुपये
लखनऊ: 890.50 रुपये
अहमदाबाद: 860 रुपये
हैदराबाद: 905 रुपये
वाराणसी: 916.50 रुपये
पटना: 951 रुपये
हर महीने की पहली तारीख को होती है कीमतों की समीक्षा
पेट्रोलियम मार्केटिंग से जुड़ी सरकारी कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती हैं। इससे पहले जनवरी में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, पिछले साल नवंबर और दिसंबर में इन सिलेंडरों के दामों में क्रमशः पांच और दस रुपये की कटौती की गई थी।
Comments (0)