महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन हो गया। बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। मौके की जानकारी के अनुसार, हादसा रनवे पर लैंडिंग से पहले सुबह 8.45 बजे हुआ। अजीत पवार मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में बारामती जा रहे थे। वहां पंचायत चुनाव को लेकर उनकी चार जनसभाएं आयोजित होनी थी। लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। हादसे में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ की भी जान गई है। 
लाइव अपडेट्स
एविएशन मिनिस्टर बोले- क्रैश के वक्त विजिबिलिटी खराब थी
एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बुधवार को कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तब बारामती हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी खराब थी। नायडू और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली से पुणे पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि जब ATC बारामती ने पायलट से पूछा कि क्या रनवे दिख रहा है, तो जवाब न में था, जिसके बाद विमान ने गो-अराउंड किया। मंत्री ने कहा कि दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान ATC ने फिर से पूछा कि क्या रनवे दिख रहा है, जिस पर पायलट ने कहा- हां दिख रहा है। नायडू ने कहा कि ATC से लैंडिंग की अनुमति मिलने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हम और जानकारी मांग रहे हैं और जांच करेंगे।
पीएम मोदी ने शरद पवार से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख और अजीत पवार के चाचा शरद पवार से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस बीच शरद पवार बारामती के अस्पताल भी पहुंचे, जहां अजीत पवार सहित हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के शव रखे गए हैं।
एविएशन मिनिस्टर का बयान
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को विमान हादसे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस समय महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस वक्त बारामती एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहद खराब थी। नायडू राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के साथ दिल्ली से पुणे पहुंचे हैं, जहां वे पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। मंत्री के मुताबिक, हादसे से पहले ATC बारामती ने पायलट से रनवे की विजिबिलिटी को लेकर संपर्क किया था, जिस पर पायलट ने पहली बार रनवे न दिखने की बात कही और विमान को गो-अराउंड किया गया। दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में पायलट ने रनवे दिखने की पुष्टि की, ATC से अनुमति मिलने के बाद विमान ने लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नायडू ने कहा कि मामले से जुड़ी और जानकारी जुटाई जा रही है और हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। अजीत पवार के निधन से भारत की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराष्ट्र के लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार जनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।
राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अजित पवार का निधन अपूरणीय क्षति
"महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
अजित पवार के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया दुख
ममता बनर्जी ने X पर लिखा- अजित पवार के अचानक और दुखद निधन से मैं गहरे सदमे और स्तब्ध हूं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके सहयात्रियों की आज सुबह बारामती में हुए भीषण विमान हादसे में मृत्यु हो गई। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और मन में गहरी शोक भावना छोड़ गई है। मैं उनके परिवार, विशेष रूप से उनके चाचा शरद पवार जी, तथा स्वर्गीय अजित पवार के सभी मित्रों, सहयोगियों और असंख्य समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। यह एक गंभीर हादसा है, जिसकी निष्पक्ष और विस्तृत जांच की आवश्यकता है।
अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने X पर लिखा - अजित पवार जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर से गहरा जुड़ाव रहा। वे एक कर्मठ और परिश्रमी नेता के रूप में जाने जाते थे, जिन्होंने हमेशा महाराष्ट्र की जनता की सेवा को प्राथमिकता दी। प्रशासनिक मामलों की उनकी गहरी समझ और गरीब व वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का उनका जुनून उल्लेखनीय रहा। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। शोक की इस घड़ी में उनके परिवार और असंख्य समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।


अजीत पवार की पत्नी और बहन बारामती रवाना
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के सभी सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।
पुणे जिला प्रशासन ने की पुष्टी
पुणे जिला प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर अजीत पवार सहित सभी सवारों के निधन की पुष्टि कर दी है।
महाराष्ट्र डिप्टी CM अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन
रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार को लेकर एक बड़ा हादसा सामने आया है। खबरों के मुताबिक वे मुंबई से एक निजी चार्टर्ड विमान से बारामती जा रहे थे, जहां पंचायत चुनाव के सिलसिले में उनकी चार जनसभाएं प्रस्तावित थीं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। सूत्रों का दावा है कि इस हादसे में अजीत पवार के साथ उनके निजी सहायक, सुरक्षाकर्मी और विमान स्टाफ भी सवार थे और सभी के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
Comments (0)