पूर्वोत्तर के तीन राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने यहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।समृद्ध संस्कृति व नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण ये राज्य विविधता में एकता की मनमोहक मिसाल हैं। मैं राज्यों के निरन्तर प्रगति व उन्नति की कामना करता हूँ।
मणिपुर के लिए संदेश
मणिपुर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने लिखा, मणिपुर के लोग भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। खेल, संस्कृति और प्रकृति के प्रति इस राज्य का जुनून प्रशंसनीय है। आने वाले समय में भी यह राज्य विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता रहे।
मेघालय के लोगों को बधाई
प्रधानमंत्री ने मेघालय के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, मेघालय के लोगों ने हमारे देश के विकास में मजबूत योगदान दिया है। राज्य की सांस्कृतिक जीवंतता और प्राकृतिक सुंदरता हर जगह तारीफ पाती है। भविष्य में मेघालय नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने त्रिपुरा को विकास में अग्रणी बताते हुए कहा कि राज्य ने भारत के विकास में गौरवशाली योगदान दिया है। मणिपुर की जीवंत संस्कृति और प्रतिभा की तारीफ करते हुए उन्होंने कामना की कि यह राज्य नई ऊंचाइयों को छुए। मेघालय के लिए अमित शाह ने कहा कि यह राज्य समृद्ध जैव विविधता और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र है, जो भारत की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कामना की कि मेघालय प्रगति में नए मील के पत्थर हासिल करे।
Comments (0)