वाल्मीकिनगर - बिहार के वाल्मीकिनगर क्षेत्र में नेपाली मूल की उन महिलाओं के लिए विशेष पहल शुरू की गई है, जिनकी शादी भारतीय नागरिकों से हुई है या जो परित्यक्ता हैं। विभागीय आदेश के तहत ऐसे मामलों में सत्यापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
महिला की जानकारी छुपाई जाती है
इस अभियान का उद्देश्य पात्र महिलाओं को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन के साथ-साथ विकास मित्र और कार्यपालक सहायक के माध्यम से भी पूरी की जा सकती है। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी महिला की जानकारी छुपाई जाती है या आवेदन नहीं कियाजाता है, तो भविष्य में उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है।
आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया
नागरिकता के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन के साथ कई जरूरी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों में स्वहस्ताक्षरित आवेदन पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो, वैध पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज, जन्मतिथि प्रमाण (जैसे मैट्रिक प्रमाण पत्र), आवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली या अन्य बिल, भारतीय नागरिक से विवाह का प्रमाण पत्र (100 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी शपथ पत्र), स्व-घोषणा पत्र और पुलिस का एनओसी (No Objection Certificate) शामिल हैं।