वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में 9वीं बार बजट पेश कर रही हैं।सीतारमण ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रोथ के फायदे सीधे किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं तक पहुंचेंगे।
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का फोकस पिछड़े और वंचित वर्गों को आगे लाने पर है।कर्तव्य भवन में इस बजट को पेश करते हुए तीन कर्तव्य तय किए हैं।
इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ाना और बनाए रखना।
लोगों की उम्मीदों को पूरा करना और उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाना।
सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत के अनुसार सभी को अवसर उपलब्ध कराना।
रिफॉर्म एक्सप्रेस
हमारी सरकार उत्पादन बढ़ाने और ग्रोथ को तेज करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने 2025 में इसके लिए जीएसटी सुधार लागू किया। राज्य सरकारों के साथ मिलकर हम अपने कर्तव्य को पूरा कर रहे हैं।
Comments (0)