भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना को लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी ने मंगलवार को नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की योजना बनाई है।
चुनाव कार्यक्रम
सोमवार दोपहर 2 बजे से 4 बजे: नामांकन दाखिल किए जाएंगे
शाम 4 बजे से 5 बजे: नामांकन पत्रों की जांच
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद: मंगलवार को नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के सभी मुख्यमंत्री, राज्य इकाइयों के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचेंगे।
कौन हैं नितिन नबीन
बिहार से पांच बार के विधायक नितिन नबीन को दिसंबर 2025 में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके पास संगठन और सत्ता दोनों संभालने का अनुभव है।
नितिन ने 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा सीट से पहली बार विधायक के रूप में कदम रखा।
2010 से 2025 तक वे लगातार पांच बार बांकीपुर सीट से चुनाव जीतते रहे।कायस्थ समाज से आने वाले नितिन नबीन ने 2016 में बिहार भाजपा युवा मोर्चा की कमान संभाली।
2021 में उन्हें नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बनाया गया। 2024 में वे शहरी विकास एवं आवास विभाग के मंत्री बने। 2025 के बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद उन्हें फिर से मंत्री पद मिला।
Comments (0)