ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय 21 लाख रुपये के इनामी माओवादी सुखराम मरकाम उर्फ योगेश उर्फ सुरेश ने मलकानगिरी जिले में हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया। इस दौरान उसके पास से एक SLR राइफल और विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई।
कई नक्सल घटनाओं में शामिल रहा सुखराम
सुखराम मरकाम माओवादी संगठन में ACM रैंक का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है और वह वर्ष 2010 से इस संगठन से जुड़ा था। सुखराम कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है और उसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में गंभीर नक्सली मामले दर्ज हैं।
नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी कामयाबी
सुखराम मरकाम मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का निवासी है। लगातार सुरक्षा बलों द्वारा दबाव और सघन ऑपरेशन के चलते उसने आत्मसमर्पण का फैसला लिया। मलकानगिरी के एसपी ने कहा कि यह नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि है। आत्मसमर्पण से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और सुरक्षा बलों को उम्मीद है कि अन्य माओवादी भी धीरे-धीरे मुख्यधारा में लौटेंगे।
Comments (0)