जम्मू-कश्मीर - पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की थी। आपको बता दें कि, इस भयानक घटना में 25 पर्यटक और एक स्थानीय निवासी मारे गए। वहीं इस कायर्तापूर्ण घटना के बाद, भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था, जिसके तहत पाकिस्तान में मौजूद लश्कर और जैश के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
कुछ सीमाएं कभी पार नहीं की जानी चाहिए
वहीं हमले के एक साल बाद, जब भारत पहलगाम हमले में हुए नुकसान को याद कर रहा है और शोक मना रहा है, तब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को एक कड़ा मैसेज जारी किया है। अपने इस बयान में सेना ने कहा कि, कुछ सीमाएं कभी पार नहीं की जानी चाहिए। इसके साथ ही इस बात की भी याद दिलाई गई है कि, अगर ऐसा होता है, तो उसका क्या अंजाम होता है।
भारत एकजुट होकर खड़ा है
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले की बरसी से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया साइट X पोस्ट में लिखा है कि, जब इंसानियत की सीमाएं पार की जाती हैं, तो उसका जवाब ऐतिहासिक होता है। इंसाफ ज़रूर मिलता है। भारत एकजुट होकर खड़ा है। आपको बता दें कि, इस पोस्ट के साथ एक ग्राफ़िक भी साझा किया गया, जिस पर लिखा है,"कुछ सीमाएँ कभी पार नहीं की जानी चाहिए। भारत कभी नहीं भूलता।