मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से एक दिल छू लेने वाला और रोमांच से भरपूर नजारा सामने आया है। हिनौता परिक्षेत्र में सफारी के दौरान पर्यटकों को मशहूर बाघिन P-142 अपने नन्हे शावकों के साथ दिखाई दी, जहां उनकी मस्ती और चंचल अदाओं ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह खास पल कैमरे में कैद होकर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पन्ना में ‘टाइगर शो’: बाघिन P-142 और शावकों की अठखेलियों ने जीता दिल
मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से एक दिल छू लेने वाला और रोमांच से भरपूर नजारा सामने आया है। हिनौता परिक्षेत्र में सफारी के दौरान पर्यटकों को मशहूर बाघिन P-142 अपने नन्हे शावकों के साथ दिखाई दी, जहां उनकी मस्ती और चंचल अदाओं ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह खास पल कैमरे में कैद होकर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शावकों की मस्ती ने बढ़ाया रोमांच, कैमरों में कैद हुआ खास पल
सफारी के दौरान शावकों की चंचल हरकतों ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। कभी वे अपनी मां से लिपटते नजर आए तो कभी झाड़ियों में छिपकर खेलते हुए जंगल के गुर सीखते दिखे। बाघिन भी पूरी सतर्कता के साथ अपने शावकों की देखभाल करती नजर आई। कुछ देर तक दीदार देने के बाद वह अपने बच्चों को लेकर घने जंगल में ओझल हो गई। बाघों की बढ़ती संख्या और सुरक्षित माहौल की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसे लोग ‘टाइगर शो’ का नाम दे रहे हैं।