संसद के दोनों सदनों में आज, सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को लोकसभा में इस चर्चा का जवाब देंगे। यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर कुल तीन दिनों तक चर्चा होगी, जिसके लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 4 फरवरी को लोकसभा में सरकार की ओर से जवाब देंगे।
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे
उन्होंने यह भी बताया कि आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसका समर्थन सांसद तेजस्वी सूर्या करेंगे। इसके बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया था।
Comments (0)