केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता इस समझौते को लेकर देश के सामने भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और उनको देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।
विपक्ष ने संसद में लगातार हंगामा किया
मंत्री ने इस बात के लिए भी अफसोस जाहिर किया कि उनको इस अहम व्यापार समझौते पर संसद में अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला क्योंकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सदन में हंगामा कर रखा था।
भारत-अमेरिका के बीच बहुत अच्छी ट्रेड डील हुई
पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अहम जानकारी दी। गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत अच्छी ट्रेड डील हुई है। बता दें कि सोमवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच फोन पर बात हुई। इस वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों पर बड़ा अपडेट सामने आया।
यह सबसे अच्छा समझौता है
पीयूष गोयल ने आगे कहा कि, हम सभी जानते हैं कि, हमारे प्रधानमंत्री के अपने दोस्त, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ घनिष्ठ और गर्मजोशी भरे संबंधों को ध्यान में रखते हुए, अमेरिका के साथ अंतिम रूप दिया गया व्यापार समझौता हमारे सभी पड़ोसियों, आसपास के देशों और प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत द्वारा हासिल किया गया सबसे अच्छा समझौता है।
यह समझौता आप सभी के लिए है
बीजेपी नेता ने अपने बयान में आगे कहा कि, यह समझौता आप सभी के लिए, हम सभी के लिए हासिल किया गया है। यह देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत लाता है। हम यह भी जानते हैं कि महीनों से, हमारी बातचीत करने वाली टीमें संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ लगातार बातचीत और चर्चा कर रही थीं।
Comments (0)