प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) रैली को संबोधित करते हुए भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की सराहना की। उन्होंने इसे युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह समझौता मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड को नई ताकत देगा।
‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ और गेमचेंजर डील
पीएम मोदी ने कहा कि ईयू के साथ यह समझौता दुनिया भर में “मदर ऑफ ऑल डील्स” के रूप में जाना जा रहा है। उन्होंने इसे गेमचेंजर डील बताते हुए कहा, “यह आपके लिए फ्रीडम टू एस्पायर है। यह समझौता दुनिया की एक-चौथाई GDP और एक-तिहाई ग्लोबल ट्रेड को रिप्रजेंट करता है।”
युवाओं के लिए नए अवसर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पहले भी ओमान, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, UAE, ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस के साथ FTA कर चुका है। उन्होंने बताया कि ये सभी समझौते लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए नए अवसर तैयार कर रहे हैं।
स्टार्टअप्स और क्रिएटिव इकोनॉमी को लाभ
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूरोपियन यूनियन के 27 देशों के साथ यह समझौता भारत के स्टार्टअप्स के लिए सीधे लाभदायक होगा। इससे स्टार्टअप्स की फंडिंग और इकोसिस्टम तक पहुंच आसान होगी। इसके अलावा फिल्म, गेमिंग, फैशन, डिजिटल कंटेंट, म्यूजिक और डिजाइन जैसे क्रिएटिव सेक्टर को भी बड़ा फायदा मिलेगा।
रिसर्च, एजुकेशन और IT सेक्टर में अवसर
पीएम मोदी ने बताया कि इस FTA से रिसर्च, एजुकेशन, IT और प्रोफेशनल सर्विसेज में युवाओं के लिए अनगिनत नए अवसर बनेंगे।
आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी नई गति
प्रधानमंत्री ने कहा, “इस समझौते से आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई दिशा मिलेगी। मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड को बल मिलेगा।”
99% निर्यात पर टैरिफ कम या शून्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस FTA के तहत भारत के 99% से अधिक निर्यात पर टैरिफ शून्य या न्यूनतम होगा। इससे **टेक्सटाइल, लेदर, ज्वेलरी, फुटवियर और इंजीनियरिंग गुड्स सहित
Comments (0)