कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह कोलकाता में हुगली नदी के तट पर समय बिताया और मां गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
‘हर बंगाली के लिए गंगा का खास स्थान’
पीएम मोदी ने X पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि गंगा हर बंगाली के जीवन में विशेष महत्व रखती है और यह बंगाल की आत्मा में बसती है। उन्होंने इसे भारतीय सभ्यता की शाश्वत धारा बताया।


लोगों से मुलाकात, नाविकों की मेहनत की सराहना
हुगली तट पर पीएम मोदी ने नाविकों और मॉर्निंग वॉक करने वालों से मुलाकात की। उन्होंने नाविकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके समर्पण का प्रतीक है।
कैमरे में कैद किए खास पल
प्रधानमंत्री हाथ में कैमरा लेकर नदी के किनारे नजर आए। उन्होंने विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज का नजारा भी देखा और फोटोग्राफी की।
विकास का दोहराया संकल्प
पीएम मोदी ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के लिए लगातार काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आज होंगी चुनावी रैलियां
- प्रधानमंत्री आज दमदम और जादवपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
- सुबह 11:30 बजे: दमदम
- दोपहर 1 बजे: जादवपुर