प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि लाला लाजपत राय का बलिदानी जीवन देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने मातृभूमि को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया।
प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने लाला लाजपत राय को स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि उनका योगदान केवल आजादी तक सीमित नहीं था। लाला लाजपत राय ने पंजाब नेशनल बैंक और कई अन्य संस्थाओं की स्थापना में भी अहम भूमिका निभाई। उनका उद्देश्य केवल विदेशी शासन को हटाना ही नहीं था, बल्कि देश की आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करना भी उनकी सोच का हिस्सा था। प्रधानमंत्री ने एक सुभाषित साझा करते हुए कहा, “सेवाभाव और सत्यनिष्ठा से किए गए कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाते। संकल्प, समर्पण और सकारात्मकता से हम अपने साथ-साथ पूरी मानवता का भी भला कर सकते हैं।”
अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि लाला लाजपत राय ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान आजादी के आंदोलन को एकता और जोश के सूत्र में पिरोकर महाज्वाला बना गया।
Comments (0)