प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिप्टी सीएम अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि अजित पवार एक जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर से गहरा जुड़ाव था। वे एक कर्मठ और मेहनती नेता थे, जिन्होंने हमेशा महाराष्ट्र की जनता की सेवा को प्राथमिकता दी।
पीएम ने गरीब एवं वंचित वर्ग को सशक्त बनाने के जुनून की सराहना की
प्रधानमंत्री ने उनके प्रशासनिक दृष्टिकोण और गरीब एवं वंचित वर्ग को सशक्त बनाने के जुनून की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। इस शोक की घड़ी में पीएम मोदी ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
Comments (0)