नई दिल्ली - देश के चार बड़े राज्यों में अभी चुनाव का महाकुंभ चल रहा है। जहां तमाम दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के लिए लगातार रणनीति बना रहे है और अपने कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे है। इसी क्रम में पीएम मोदी कल यानी की सोमवार को तमिलनाडु में पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी के सोमवार को 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम के माध्यम से तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़ने और तमिलनाडु के लिए अपने सुझाव साझा करने का एक अहम अवसर माना जा रहा है।
'मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद' को संबोधित करेंगे पीएम
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शाम 4 बजे 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में जुड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पीएम ने इस संबंध में आज यानी के रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' लिखा है कि, 13 अप्रैल की शाम को 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद' के दौरान मैं अपने मेहनती कार्यकर्ताओं से बातचीत करूंगा।
मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है
पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि, मुझे अपने तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने डीएमके के खराब शासन को बेनकाब किया है और राज्य के लिए एनडीए के विकास के विजन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।
'नमो' ऐप के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं
आपको बता दें कि, कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक कार्यकर्ता 'नमो' ऐप के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से इस संवाद का हिस्सा बनने की अपील की गई है, ताकि तमिलनाडु के विकास को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हो सके।