नई दिल्ली - केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संसद में हालिया भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पासवान ने कहा कि इस भाषण ने नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और वे इससे बेहद निराश हैं।
नीतिगत मुद्दों पर होनी चाहिए बहस
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नीतिगत मुद्दों पर अपनी बात रखनी चाहिए थी, लेकिन उनका अधिकांश भाषण उदाहरणों और टिप्पणियों में ही निकल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को लेकर इस्तेमाल किए गए शब्द भी अनुचित थे।
खुद को बना लिया हंसी का पात्र
इसके साथ ही पासवान ने आगे कांग्रेस सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने अपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी का पात्र बना लिया है। उनके मुताबिक, विपक्ष की भूमिका गंभीर होती है, लेकिन इस तरह के भाषण से उसकी साख प्रभावित होती है।
बिल पर वोट को लेकर अपील
चिराग पासवान ने कहा कि सभी सांसदों को अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी अन्य कारण से बिल में देरी हुई, तो देश की बड़ी आबादी इसे स्वीकार नहीं करेगी।