जयपुर – जयपुर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राजस्थान विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं और पूरे परिसर को खाली कराया गया।
ईमेल से मिली धमकी, तुरंत खाली कराया परिसर
सुबह करीब 11:10 बजे विधानसभा सचिवालय के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें तीन घंटे के अंदर विस्फोट की बात कही गई थी। इसके बाद तुरंत परिसर खाली कराया गया और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।
3 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और विशेष टीमों ने करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच के बाद यह धमकी अफवाह साबित हुई।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
जयपुर में इससे पहले भी कई बार हाईकोर्ट को धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। अब तक इन मामलों में मुख्य आरोपियों तक पहुंच नहीं हो सकी है।
गेट पर रोके गए गहलोत, जताई नाराजगी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली हालात का जायजा लेने विधानसभा पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया, जिस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई।
सरकार पर साधा निशाना
अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं